फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिलावट की आशंका पर पनीर और गुजिया का लिया नमूना, खाद्य विभाग की टीम का जारी है अभियान

Thu, 02 Jul 2026 11:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में खाद्य विभाग ने मिलावट की आशंका पर पनीर और गुजिया के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं एक डेयरी में गंदगी मिलने पर 200 किलो पनीर और मिश्रित दूध नष्ट कराया गया तथा संचालक को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
दूध से बनता पनीर। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य विभाग ने मिलावटी और नकली सामग्री को पकड़ने के लिए बुधवार को भी अभियान चलाकर पनीर, गुजिया का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। विक्रेताओं को बरसात में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के लिए भी हिदायत दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बरसात में सांपों से रहें सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें बचने के आसान तरीके और काटने पर क्या करें


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने पडुआपुरा पिनाहट में कुलदीप परिहार के प्रतिष्ठान से पनीर, लज्जाराम वासुदेव गुजियावाले चंबल रोड से गुजिया का नमूना लिया है। पुरानी मंडी ताजगंज स्थित मां पीतांबरा डेयरी से पनीर का नमूना लिया है। इनकी जांच लैब में कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस


दूध-पनीर और घी के नमूनों की जांच, नोटिस
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि कुकथला में शिव कुमार के निर्माण इकाई से 200 किलो पनीर और मिश्रित दूध को नष्ट कराया था। पनीर में दुर्गंध आ रही थी और दूध में मक्खी-मच्छर पड़े हुए थे। यहां 40 किलो घी भी मिला, जो दूध से क्रीम निकालकर बनाया था, इसी दूध से पनीर बनाया जा रहा था। इनके नमूनों की जांच कराई जा रही है। गंदगी मिलने पर संचालक को सुधार के लिए नोटिस भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   जल संकट: आधे शहर के पांच लाख लोगों को 36 घंटे नहीं मिला पानी, बूंद-बूंद को तरस गए; बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें