फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेडियम ने टीकाराम चतुर्वेदी स्मृति कप पर किया कब्जा

Thu, 26 Oct 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के एसबीआरएल एजूकेशनल एकेडमी के खेल मैदान पर टीकाराम चतुर्वेदी स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल में स्टेडियम ने रॉयल क्रिकेट क्लब रेड को 83 रन से हराकर विजेता कप पर कब्जा कर लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्टेडियम के लकी और गेंदबाज रॉयल रेड के शिवा रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल में स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 138 रन बनाए। प्रखर ने सर्वाधिक नाबाद 44, लकी ने 31 और अनिकेत ने 13 रन बनाए। रॉयल क्लब रेड के गेंदबाज शिवा, अरहद और यश ने दो-दो विकेट लिए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब रेड 9.5 ओवर में महज 55 रन पर सिमट गई। एकमात्र बल्लेबाज अरहद ने दहाई का आंकड़ा पार करते हुए 13 रन बनाए। स्टेडियम के रूपेश और प्रखर ने तीन-तीन विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और पंकज सिंह ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने की।
विज्ञापन



इस अवसर पर एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, एसबीआरएल एकेडमी के निदेशक अनुपम गुप्ता एडवोकेट, प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता, आशीष चतुर्वेदी, प्रतियोगिता सचिव देवेश चतुर्वेदी, सह सचिव आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीन भंसाली, प्रबल प्रताप सिंह, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, मोहित प्रकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें