फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकले सूर्यदेव, कड़ाके की ठंड का आगाज

विज्ञापन
कासगंज में छाया घना कोहरा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सर्दी का सितम जारी है। रविवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। बाजारों में भी सन्नाटा रहा। लोग आवश्यक काम से ही घर से बाहर निकले। पूरे दिन धुंध छाई रही।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। कड़ाके की ठंड असर जनजीवन पर पड़ रहा है। परिवहन सेवाएं भी विलंब से संचालित हुईं। कोहरे के कारण सुबह बेहद कम संख्या में यात्री बस स्टैंड पहुंचे। इसकी वजह से दिल्ली रूट की बसें भी देर से निकल पाईं। कासगंज-बरेली मार्ग, कैनालरूट बाईपास सहित अन्य मार्गों पर कोहरे का प्रभाव दिखा। सुबह फुटकर सब्जी मंडी में देर से सब्जियां पहुंचीं।
दुकानें भी देर से खुलीं। शहर के बाजारों में लोगों की आवाजाही कम नजर आई। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। कोई अलाव जलाकर और हीटर के सहारे ठंड से राहत पाने की मशक्कत करता दिखा। न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद ने जलवाए अलाव
राहगीराें और बेसहारा लोगों को राहत देने के लिए भारत विकास परिषद ने शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था कराई। परिषद के संस्थापक अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि अलाव की व्यवस्था हर सर्दी में शुरू की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें