फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा हुआ घना, पारा भी लुढ़का, जानिए कैसे रहेंगे आने वाले तीन दिन

Sat, 07 Dec 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्दी के मौसम का पहला घना कोहरा शुक्रवार को सुबह नजर आया। कोहरे के कारण ताजनगरी में सुबह 10 बजे तक दृश्यता 600 मीटर रही, वहीं दिन में बादल छाए रहे और शाम को भी कोहरे की शुरूआत हो गई। कोहरे के साथ ही तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। दिन में तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे आ गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री पर और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सुबह नमी रही, जिस वजह से आर्द्रता 97 फीसदी तक पहुंच गई। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी के कारण ठिठुरन बढ़ गई। 

गुनगुनी धूप का इंतजार लोग करते रहे। शाम को भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। शहर के आउटर हिस्सों और ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा रह सकता है।
विज्ञापन

एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार

कोहरे के साथ ही शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सूची के मुताबिक शुक्रवार का आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 201 पर पहुंच गया जो खराब स्थिति में है। 

हवा में प्रदूषण बढ़ने से एक बार फिर स्मॉग लोगों को परेशान कर सकता है। शुक्रवार को कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा सामान्य से 35 गुना ज्यादा रही तो पर्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम की मात्रा सामान्य से 6 गुना ज्यादा रही। यह 355 के अधिकतम स्तर तक पहुंची। 

कोहरा घना, पर स्ट्रीट लाइटें हैं बंद

शहर में कोहरा घना है, लेकिन स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। सिकंदरा बोदला रोड, जगदीशपुरा रोड, आवास विकास कालोनी, अलबतिया रोड, गुरुद्वारा पुल, कैलाशपुरी मोड़ पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने और सड़कों में गड्ढे होने से कोहरे में हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। 
विज्ञापन

एमजी रोड की तिरंगी एलईडी भी खराब

हरी पर्वत चौराहे से सेंट पीटर्स कालेज होते हुए वजीरपुरा तक और भगवान टाकीज से एमजी रोड पर स्ट्रीट लाइटों के पोल पर तिरंगी एलईडी स्ट्रिप लगाई गई थीं, लेकिन इनमें से अधिकांश अब खराब होने लगी हैं। आगरा कॉलेज के पास बड़ी संख्या में तिरंगी एलईडी स्ट्रिप खराब हैं। किसी में लाल रंग की एलईडी बंद है तो किसी में हरी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें