फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरे से ट्रेनों की धीमी चाल, यात्री बेहाल

Tue, 30 Dec 2025 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कोहरे में ट्रेनें हो रही लेट, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की
विज्ञापन
आगरा। घने कोहरे के कारण आगरा कैंट पर पांच घंटे तक की देरी से ट्रेनें पहुंचीं। इस वजह से प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों को ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा। सोमवार को अपनी यात्रा निरस्त कर 65 यात्रियों ने 52,400 रुपये का रिफंड लिया।
विज्ञापन


सोमवार को तेलंगाना एक्सप्रेस 3 घंटे 34 मिनट देरी से पहुंची। नांदेड़–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 4 घंटे 48 मिनट, चेन्नई सेंट्रल–नई दिल्ली एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट, छत्रपति संभाजीनगर–निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन करीब 1 घंटा 26 मिनट, फिरोजपुर कैंट–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 4 घंटे, आगरा कैंट बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 4 घंटे 56 मिनट, अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे देरी से आई।
वहीं पुरी–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4 घंटे 50 मिनट, अमृतसर–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 35 मिनट, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–नई दिल्ली एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे 30 मिनट लेट पहुंची। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन लेट हो रही हैं। यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों की स्थिति का अपडेट देख लें। इसके बाद ही स्टेशन पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें