फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फॉग सेफ डिवाइस कोहरे में बनेगी मददगार

Fri, 29 Nov 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। इज्जतनगर रेलवे मंडल की ट्रेनों में करीब 250 फॉग सेफ डिवाइस लगाई जाएंगी। यह डिवाइस कोहरे के दौरान लोको पायलट को ट्रेनों के सुचारू संचालन में मददगार बनेगी। इससे कोहरे में दृश्यता बढ़ेगी और ट्रेनों की स्पीड भी 25 प्रतिशत बढ़ जाएगी। कासगंज होकर आने-जाने वाली अधिकांशत: ट्रेनों में यह लगी हुई हैं।कोहरे के दौरान ट्रेन संचालन में आधुनिक जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस काफी मुफीद रहती है। इस डिवाइस के उपयोग में आने के पूर्व कोहरे के दौरान यदि ट्रेन की अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा थी तो फॉग सेफ डिवाइस के लगने के बाद अधिकतम अनुमेय गति 75 किमी प्रति घंटा हो गई। अर्थात पहले की तुलना में अब ट्रेनें कोहरे के दौरान 25 प्रतिशत ज्यादा गति से चल सकती हैं। इज्जतनगर रेलवे मंडल में 250 फॉग सेफ डिवाइस ट्रेनों में लगाए जा रहे हैं। डिवाइस लगने के बाद कोहरे में लोको पायलटों को ट्रेन के संचालन में परेशान नहीं होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कासगंज होकर आने-जाने वाली अधिकांशत: ट्रेनों में यह लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें