रायभा में 25 लाख रुपये से बनेगा कोली समाज का बारातघर,विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया निरीक्षण
अछनेरा। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायभा में कोली समाज की वर्षों पुरानी धर्मशाला के सौंदर्यीकरण की मांग पर मंगलवार को विधायक चाैधरी बाबूलाल ने धर्मशाला का निरीक्षण किया। विधायक ने कोली समाज की मांग को जायज बताते हुए संबंधित अधिकारियों को धर्मशाला का सौंदर्यीकरण करने का आदेश दिए। इसके साथ ही विधायक निधि से 25 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त बरातघर का निर्माण कराने के भी निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी समाजों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।