फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 डिग्री सेल्सियस तापमान से हुआ नए साल का स्वागत

विज्ञापन
घने कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन - फोटो : ETAH
विज्ञापन
कासगंज। नववर्ष के प्रथम दिवस न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1 जनवरी इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। रात 12 बजे से ही मौसम में काफी ठंडक हो गई। सुबह 4 बजे तक पारा 2 डिग्री रहा। पांच बजे के बाद तापमान में सुधार आया।
विज्ञापन

करीब दोपहर 12 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए लेकिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक ही पहुंच सका। इसके बाद पारा फिर से नीचे आने लगा। वहीं जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार ने कहा कि पाला व अधिक ठंड आलू व मटर की फसल के लिए नुकसान दायक होती है। फसल में पर्याप्त तापमान बनाए रखने के लिए किसानों को पानी लगाना चाहिए, जिससे पाले का असर कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें