फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: धुंध ने बिगाड़ी रेलवे की चाल...आगरा कैंट पर घंटों लेट पहुंचीं कई गाड़ियां, यात्री हुए परेशान

Mon, 17 Nov 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 ट्रेनों के देरी से चलने के कारण परेशान यात्रियों ने कहा कि ट्रेनों की सही जानकारी समय पर न मिलने से असुविधा होती है।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी की शुरुआत के साथ ही ट्रेनों के देर से चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार को कई ट्रेनें देरी से पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


श्री गंगानगर-नादेड़ एक्सप्रेस को आगरा कैंट स्टेशन पर रात 1 बजकर 20 मिनट पर पहुंचना था, लेकिन ट्रेन 2 बजकर 3 मिनट में पर पहुंची। वहीं उत्कल एक्सप्रेस का समय दोपहर 2 बजकर 24 मिनट है, लेकिन यह 4 बजकर 45 मिनट पर पहुंची। इसी तरह नादेड़ एक्सप्रेस 43 मिनट, मालवा एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

 ट्रेनों के देरी से चलने के कारण परेशान यात्रियों ने कहा कि ट्रेनों की सही जानकारी समय पर न मिलने से असुविधा होती है। कई यात्रियों ने तो अपनी यात्रा में भी बदलाव कर लिया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि धुंध और विभिन्न रूटों पर ट्रैफिक जाम आदि की वजह से गाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


ट्रेनों का संचालन सामान्य करने के लिए कंट्रोल रूम लगातार निगरानी कर रहा है। यात्रियों को अनाउंसमेंट तथा डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से अपडेट दिए जा रहे हैं। वहीं यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे समय से सूचना उपलब्ध कराए, जिससे परेशानी कम हो सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें