धूमधाम से निकली भगवान विष्णु की डोला यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
- फोटो : 1
पिनाहट। जलविहार एकादशी के अवसर पर मंगलवार को कस्बे में भगवान विष्णु की डोला यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। श्री संकट मोचन आश्रम, पड़ुआपुरा से शुरू हुई यात्रा कस्बे के प्रमुख बाजार से होकर गुजरी। डोला यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत श्री राम गोविन्द दास जी महाराज (मोनी बाबा जी) के सानिध्य में पावन जलविहार महोत्सव का आयोजन किया गया। डोला यात्रा में संतजन और श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के डोले का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण और जय हनुमान के जयकारे लगाए।