फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा में बैराजों से बढ़ा प्रवाह, जलस्तर में होने लगी वृद्धि

Thu, 31 Jul 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बैराजों से बृहस्पतिवार को जल प्रवाह बढ़ा दिया गया। इससे गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति बनी हुई है। पानी के बढ़ते स्तर से तटीय इलाकों ेके ग्रामीण चिंतित हैं। वहीं सिंचाई विभाग अलर्ट है। हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से पिछले तीन दिनों से लगातार गंगा के प्रवाह में वृद्धि हो रही है। वहीं मध्यगंगा बिजनौर बैराज से भी करीब 20 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह पिछले 24 घंटों में बढ़ गया है। नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से 20 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ा है। इससे गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार शाम तक 10 सेंटीमीटर बढ़ गया। अभी जलस्तर में और वृद्धि संभावित है। सिंचाई विभाग ने गंगा के जलस्तर की रिपोर्ट जिले की सभी तहसीलों को दी है। तटीय इलाके के गांव में ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। उढ़ेर गांव के शंकर पाल ने बताया कि गंगा में पानी फिर से बढ़ रहा है। हालांकि अभी खतरे की स्थिति नहीं। पानी और बढ़ा तो दिक्कत हो सकती हैं। दतलाना के हरिओम ने बताया कि गंगा की खादर में पानी बढ़ गया है, लेकिन पानी गांव से काफी दूर है। पटियाली के गांव मूंझखेड़ा, नगला जयकिशन, नगला नरपत, नगला दुरजन सहित आस-पास के गांव की खादर में पानी भरा हुआ है। पूर्व में कटी सड़कें भी बाढ़ की आशंका व बारिश के कारण सही नहीं हो पा रहीं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। ऐसी स्थिति में लोग नाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें