फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में 20 सेंटीमीटर और घटा जलस्तर, प्रभावित इलाके के लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बाढ़ प्रभावित इलाकों को अब राहत की उम्मीद बंधी है। गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की कमी हुई है। इससे कछला पुल पर जलस्तर 163.30 रह गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नरौरा से गंगा में 56137 क्यूसेक का डिस्चार्ज था। वहीं कछला पर गंगा का जलस्तर 163.30 के निशान पर था। गंगा इस बार अधिकतम 163.90 के निशान पर पहुंची थी। अब तक 60 सेंटीमीटर की कमी जलस्तर में आ चुकी है। गांव की आबादी के बीच में भरा पानी निकलने लगा है। केवल निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है।
इस पानी की निकासी भी अब शुरू हो जाएगी। किसान खंदी बनाकर बाढ़ के पानी को इधर उधर निकालने में जुटे हैं। नगला मुंता, नगला मोहन, खिमाई नगला, पनसोती नगला, नगला मनी, नगला खेड़ा, नगला डामर, जिजौल, नगला खुर्द, बझेरा, नगला जगमोहन, नौली फतुहाबाद, रामताल, टिकुरी नगला, नगला दुलार, सिकहरा, लाईखेड़ा, अजीनगर, बमनपुरा सहित अन्य गांव के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

किसान कुशल पाल सिंह ने बताया कि अब पानी की निकासी शुरू हो चुकी है। वहीं तिरमल सिंह ने बताया कि पूरी तरह से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। प्रशासन किसानों को आर्थिक मुआवजा दे।
विज्ञापन

वर्जन-
- गंगा के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। इससे अब गांव में और आस पास के इलाके में भरे पानी की निकासी शुरू हो चुकी है। जल्द ही लोगों को राहत मिल जाएगी। आगामी समय में जलस्तर कम होने की उम्मीद है। - पंजाबी शर्मा, सहायक बाढ़ प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें