फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood In Chambal: आगरा के पिनाहट में बाढ़ का कहर, 10 सेकंड में पानी में समा गया मकान

Sat, 27 Aug 2022 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बाह और पिनाहट में फसल, खलिहान और तमाम घर तबाह हो चुके हैं। तबाही का ये दौर अभी थमा नहीं है। यहां दो किसानों के मकान बाढ़ के पानी की वजह से गिर गए।
विज्ञापन
गिर गए दो मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीहड़ में चंबल नदी की लहरें भले ही थम गईं हैं, लेकिन इसका प्रभाव ग्रामीणों पर कहर बनकर बरस रहा है। शुक्रवार को बाढ़ के पानी ने पिनाहट ब्लॉक के गांव उमरेठा में दो किसानों के घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते एक मकान पानी में धराशायी हो गया। बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही उमरेठा, गोहरा व पुरा भगवान गांव में मचाई है। उमरैठापुरा में शनिवार सुबह 10 सेकंड में मकान गिर पड़ा। सामान पानी में बह गया।
विज्ञापन


चंबल में शुक्रवार को बाढ़ का पानी करीब 80 सेमी उतर गया। उफान थमने से लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि 20 गांव अभी भी पूरी तरह पानी से घिरे हैं। यहां फसल, खलिहान और तमाम घर तबाह हो चुके हैं। तबाही का ये दौर अभी थमा नहीं है। पिनाहट ब्लॉक के गांव उमरेठा में अगनपाल और गोविन्द सिंह के मकान बाढ़ की वजह से भरभराकर गिर गए।  ये देख परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। हादसे के दौरान दोनों घरों में कोई भी मौजूद नहीं था। 


 
विज्ञापन

बता दें कोटा बैराज से छोडे़ गए 26.50 लाख क्यूसेक पानी की वजह से चंबल नदी में बाढ़ आई। इस बाढ़ से 20 गांवों में काफी नुकसान हुआ है। तमाम घर, खेत, खलिहान डूब जाने से लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वैसे बाढ़ के पानी से करीब 38 गांव के खेतों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। दूसरे दिन भी ग्रामीणों के चेहरों पर बाढ़ की दहशत दिखी। खेत की फसल और घर के सामान पानी में बर्बाद हो जाने से लोगों की आंखों में आंसू छलक रहे हैं।

20 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट

बाह के 20 गांवों मऊ की मढै़या, गोहरा, रानी पुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरनापुरा, डगोरा, कछियारा, रेहा, उमरेठापुरा, भगवानपुरा, पुरा डाल, पुरा शिवलाल, बीच का पुरा, क्योरी, कुंवर खेडा, धांधू पुरा, सिमराई, जेबरा, जगतपुरा का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा रहा। 6 गांवों गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरनापुरा, पुरा भगवान में स्टीमर के सहारे बीमार लोगों को इलाज और फंसे लोगों को बाहर निकलने में मदद मिल रही है। एसडीएम रतन वर्मा ने बताया कि एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम दिनभर चला। चंबल नदी का जलस्तर थम गया है। पानी हटने पर नुकसान का आकलन कराकर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें