फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलते ही उसे घेर लेते हैं शोहदे, डर से छात्रा ने उठा लिया ये कदम

Sat, 17 Mar 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टाउनशिप (मथुरा)
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र की एक कालोनी में शोहदों के डर से एक छात्रा इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़कर घर में कैद हो गई है। आरोप है कि पड़ोसी युवक आए दिन छात्रा से छेड़छाड़ करते हैं। 
विज्ञापन


विरोध करने पर शोहदे उस पर जानलेवा हमला भी कर चुके हैं। एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रही छात्रा के मामले में रिफाइनरी पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर खानापूरी कर दी है। 

सात मार्च को छात्रा के साथ दोबारा छेड़छाड़ की गई तो पीड़िता की मां ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि थाना रिफाइनरी की एक कालोनी में पड़ोसी युवक आए दिन एक छात्रा से छेड़छाड़ करते हैं। 20 जनवरी को छात्रा ने इसका विरोध किया था तो शोहदों ने सिर पर बोतल मारकर छात्रा को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। 

एक सप्ताह तक छात्रा का अस्पताल में इलाज चला। घर पहुंचने के बाद डर के मारे उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा तक छोड़ दी। इसके बाद छात्रा की मां ने थाना रिफाइनरी में तहरीर दी। 

पुलिस ने क्षेत्र के प्रवीन, पवन, शेर सिंह के खिलाफ केवल एनसीआर में मुकदमा दर्ज करके खानापूरी कर दी। इसके बाद भी शोहदे बाज नहीं आए। सात मार्च को फिर छात्रा से छेड़छाड़ की गई। 
विज्ञापन

दर्ज हुआ केस

इस पर छात्रा की मां ने एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई लेकिन इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

वहीं, मामले में सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान का कहना है कि छात्रा के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिफाइनरी प्रभारी को बुलाकर कार्रवाई के लिए कहा गया है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें