फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तुलसी स्मारक के निर्माण में दिखीं खामियां, जताई नाराजगी

Sun, 12 Jan 2025 09:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी के तुलसी स्मारक पर क्षतिग्रस्त हुआ नया पीवीसी शेड।
विज्ञापन
सोरोंजी। तुलसी मंदिर के महंत मानवेेंद्र गिरी ने हरि की पौड़ी पर स्थित तुलसी स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य की खराब गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने डीएम से शिकायत कर इन खामियों को दूर करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मारक पर लगाए गए शेड के पीवीसी कवर में अभी से छेद हो गए हैं। पत्थर हिल रहे हैं। पर्यटन विभाग के द्वारा हरि की पौड़ी के मध्य में तुलसी स्मारक बना हुआ है। स्मारक का जीर्णोद्धार कार्य 50 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। कार्य लगभग पूरा होने वाला है, लेकिन इसमें खामियां दिखने लगी हैं। पीवीसी का फाइबर शेड क्षतिग्रस्त होने लगा है। बाउंड्रीवॉल व फर्श पर लगाए गए पत्थर हिल रहे हैं। रंग-बिरंगी लाइटें भी नहीं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें