फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगरपालिका के इंटर-डिग्री काॅलेज में मिलीं खामियां

Tue, 28 Jan 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने औचक रूप से नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज एवं श्रीमती शारदा देवी जौहरी नगरपालिका कन्या महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस निरीक्षण के दौरान कन्या इंटर कॉलेज का भवन काफी जर्जरहाल पाया गया। शिक्षण कक्ष की दीवारें, प्लास्टर व लिंटर टूटे हुए मिले। महिला आयोग की सदस्य ने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कभी भी बारिश के समय में भवन का कक्ष गिरने का हादसा हो सकता है। विद्यालय में विज्ञान लैब व कंप्यूटर लैब भी संचालित नहीं मिलीं।
उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रवीणा यादव से पूछा तो उन्होंने बताया कि बारिश के समय में कॉलेज में पानी भर जाता है, जिससे छात्राओं को निकलने में काफी परेशानी होती है। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने एक रिपोर्ट डीएम को देने का भरोसा दिया। उन्होंने महाविद्यालय में निरीक्षण किया। महाविद्यालय में प्रसाधान कक्ष की भी कमी पाई गई। कंप्यूटर की सुविधा भी नहीं थी। फर्नीचर की कमी भी देखी गई।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानू शर्मा ने उनको बताया कि लाइब्रेरी शिक्षण कक्ष में प्रसाधान सुविधा, भवन के दरवाजों की मरम्मत, मुख्य हॉल की मरम्मत के अलावा फर्नीचर की आवश्यकता है। उन्होंने संसाधनों का अभाव भी बताया। महिला आयोग की सदस्य ने उनकी समस्याएं भी सुनीं और मामले की जानकारी शासन व जिलाधिकारी को भेजने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि दोनों ही विद्यालयों में शिक्षण संबंधी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें