फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flames 2015 : ...जब डांस फ्लोर पर नाचे मेडिकल छात्र

Sat, 20 Dec 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू, अंगारों  पर हैं अरमां...ओ बलमा..., सात समुंदर पार मैं तेरे..........जैसे गीतों ने सर्दी में भी युवाओं को गर्मी का एहसास कराया। आलम यह कि खुले मैदान में ही छात्र झूमने लगे। मस्ती भरी यह शाम एसएन मेडिकल कालेज के फ्लेम्स 2015 के डीजे नाइट की रही।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव के पांचवें दिन एसएन परिसर में डीजे नाइट सजी। रंगबिरंगी रोशनी, चमचमाती पोशाक और डीजे पर बजता तेज संगीत। इसका सुरूर छात्रों में ऐसा चढ़ा कि हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया। देर रात तक चले नाइट शो में छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। इससे पूर्व, एलटी फोर में मेडिकल स्टूडेंट्स ने फैशन शो का रिहर्सल किया। डांस, सिंगिंग और कैटवाक कर छात्राओं ने अपनी तैयारियां की।

नेहा कक्कड़ का शो आज
सिंगर नेहा कक्कड़ शनिवार को अपनी गायकी से शमा बांधेंगी। सीनियर ब्वायज हास्टल मैदान पर देर रात कार्यक्रम शुरू होगा। संयोजक डा. रोहन शंकर तिवारी ने बताया कि शो को लेकर छात्र जबरदस्त उत्साहित हैं, सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र यही शो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें