तेज संगीत, मोहक अदाएं और बला की खूबसूरती। मंच पर ‘सिताराें’ के कदम रखते ही छात्र उत्साहित हो उठे। मौका था एसएन मेडिकल कालेज के वार्षिकोत्सव का। रविवार को फ्लेम्स के अंतिम दिन फैशन शो में छात्र-छात्राआें ने अपना जलवा बिखेरा। कैटवाक करते विद्यार्थी सिताराें से कम नहीं लग रहे थे। अन्य छात्र भी उनके उत्साहवर्धन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे। तीन राउंड में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। पहले राउंड में कैटवाक कर प्रतिभागियाें ने समां बांध दिया। दूसरे इंडो-मॉडर्न राउंड में लेटेस्ट डिजाइन की ड्रेस पहनी छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। टेलेंट राउंड में बौद्घिक क्षमता की परीक्षा हुई। निर्णायक डा. कामना सिंह ने तीनों राउंड की कसौटी पर कसने के बाद मिस्टर और मिस एसएनएमसी का ऐलान किया। सार्थक गुलाटी मिस्टर एसएनएमसी और दिव्यांगी पांडे मिस एसएनएमसी चुनीं गईं। बेस्ट माडल का खिताब मो. आलम खान और एकता सेंगर को मिला। शिवम उपाध्याय और अंकिता पांडे बेस्ट कपल रहे। कार्यक्रम में डा. नीरज यादव, डा. मृदुल चतुर्वेदी, डा. हरेंद्र यादव, डा. रोहनशंकर तिवारी, डा. निखिल आदि उपस्थित रहे।