फोटो46गंजडुंडवारा में पैदल मार्च करती पुलिस । संवाद
गंजडुंडवारा। ईद व नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा और कोतवाली प्रभारी राधेश्याम कश्यप ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान कस्बे के मुख्य स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोगों से बातचीत कर ईद को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।