फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संचारी रोगों से बचाव के लिए अप्रैल में चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
फोटो33सहावर में आयोजित बैठक में निर्देश देते एसडीएम । संवाद
विज्ञापन
सहावर। संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की सफलता के लिए बुधवार को तहसील परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। अभियान के तहत संचारी रोगों से बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम एएन त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विभाग, पशुपालन विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग और कृषि विभाग ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 1 से 10 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही बुखार, कुष्ठ और टीबी के मरीजों की सूची बनाकर एएनएम को सौंपेंगी। एसडीएम ने सभी को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ. मशकूर आलम, डॉ. शिशिर प्रताप, एडीओ हरिओम सिंह, यूनिसेफ बीएमसी लईक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें