फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, समझौते के लिए तीन दिन चली पंचायत

Tue, 14 Apr 2020 12:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने परिवार की ही पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। इस घिनौनी हरकत को दबाने के लिए तीन दिन तक परिवार में पंचायत होती रही। लेकिन पीड़ित बालिका के माता-पिता दबाव में नहीं आए और चार दिन बाद सोमवार को पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

 
घटना नौ अप्रैल की है। बच्ची के घरवालों के मुताबिक पारिवारिक रिश्ते में भाई लगने वाला यह युवक बालिका को बहाने से बंद मकान में ले गया। उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। बालिका की चीखें सुनकर दादी पहुंची तो आरोपी भाग निकला। 

परिवार से जुड़ा मामला होने पर लोग सुलह-समझौते पर जुटे। लोकलाज का डर दिखाकर रिपोर्ट न करने का दबाव बनाया गया। बेटी की हालत देखकर मां-बाप से रहा नहीं गया और सोमवार को बाह थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बाह थाना के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें