फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 14 दिन बाद जंक्शन से फिर रवाना हुईं पांच ट्रेनें

Sat, 05 Oct 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। करीब 14 दिन बाद पांच ट्रेनों को जंक्शन से उनके निर्धारित समय से रवाना किया। ट्रेनों के जंक्शन से संचालन से यात्रियों को राहत मिली। जंक्शन पर निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने इन गाड़ियों के ठहराव स्थलों में बदलाव किया गया था। स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत रेलवे द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नए फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते कानपुर, फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर 21 सितंबर से 4 अक्तूबर तक चार ट्रेन संख्या 05350, 15040, 15037,05389 को बधारी कलां तक शॉर्ट ऑर्जिनेट किया गया। वहीं बरेली मार्ग पर एक ट्रेन संख्या 15062 को कासगंज सिटी से चलाया गया। 5 अक्तूबर को इन ट्रेनों को पूर्ववत जंक्शन से अपने निर्धारित समय से रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि शॉट ऑर्जिनेट ट्रेनों को निर्धारित समय से जंक्शन से रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें