घिरोर। कस्बा घिरोर में गोधना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने के लिए महिला वार्ड में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। रिश्वत लेते हुए पुरुष स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो वायरल होने पर विभाग में हड़कंप मचा है। साथ ही यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। जानकारी होने पर सीएमओ ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की की बात कही है।
वायरल हुए वीडियो में क्षेत्र के ओय गांव निवासी हरेंद्र कुमार अपनी पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर गोधना सीएचसी पर ले गए। यहां प्रसव के उपरांत छुट्टी करने का समय हुआ तो महिला वार्ड में तैनात पुरूष स्वास्थ्यकर्मियों ने उससे पांच हजार रुपये मांगा। इस दौरान प्रसूता के पति हरेंद्र सिंह कर्मचारियों को तीन हजार रुपये देने का प्रयास कर रहे। लेकिन स्वास्थ्यकर्मी पांच हजार रुपये पर अडे़ है। इस पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। सीएमओ ने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात बोले।
वीडियो के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। इस संबंध में जांच की जाएगी। यदि वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी अस्पताल में प्रसव के नाम पर धन उगाई किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
डॉ. पीपी सिंह सीएमओ