आगरा। नगर निगम प्रशासन ने 50 हजार रुपये से अधिक का गृहकर बकाया होने पर संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में पांच दुकानें सील कीं। इन्हें पहले नोटिस जारी हुआ था।
कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सील की गई दुकानों में शिव नारायण गर्ग, मोहन बाबू, कन्हैया लाल, राकेश कुमार जैन और किशन लाल के प्रतिष्ठान शामिल हैं। इन दुकानों पर अलग-अलग संपत्ति आईडी के अंतर्गत लंबे समय से गृह कर बकाया चल रहा था। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, इन पांच दुकानों पर करीब 14,02,785 रुपये गृहकर बकाया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।