ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का पेंशनर्स एवं पेंशनर्स एसोसिएशन आफ रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में
आगरा। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ पेंशनर्स एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवे की ओर से रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल के सह संयोजक एवं चेयरमैन डॉ. गिरीश चंद गुप्ता का अभिनंदन किया गया। जापान एवं मॉरिशस की सफल यात्राओं के लिए शुक्रवार को नागिरी प्रचारिणी सभा में पेंशन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थाओं ने उनको सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकुमार चतुर्वेदी, महासचिव आरके दीक्षित ने माला एवं शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर डॉ. गुप्ता का सम्मान किया। अशोक शर्मा ने परिचय और मंडल सचिव सतीश गौड़ ने यात्रा का विवरण दिया। डाॅ. गिरीश चंद गुप्ता ने युवाओं से रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल से जुड़ने का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. शशि तिवारी ने कविता पाठ किया। मुख्य अतिथि मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव चुक ने पांच वरिष्ठ नागरिकों को पटका, शॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया। संचालन आरके दीक्षित ने किया। आरके चतुर्वेदी ने आभार जताया।