फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संपूर्ण समाधान दिवस में पांच जन शिकायतें निस्तारित

Sat, 05 Apr 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनती डीएम व अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
कासगंज। जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न समस्याओं व शिकायतों से संबंधित 52 मामले आए जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने तहसील कासगंज के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। इस दौराम संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, चकरोड, आपसी विवाद, मारपीट आदि मामलों से संबंधित शिकायतें आईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण करें।इसके अलावा सहावर और पटियाली तहसील में संबंधित उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें