फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत, हाईवे पर घिसटते गए युवक; मासूम समेत पांच घायल

Sat, 28 Mar 2026 08:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

हाईवे पर बाइकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत के बाद चीख-पुकार मच गई। घायल सड़क पर तितर-बितर होकर गिरे पड़े। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। फिरोजाबाद निवासी शिवम अपनी पत्नी प्रियंका और पुत्र देव के साथ करौली (राजस्थान) में कैला देवी के दर्शन कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे टोल प्लाजा के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में शिवम, प्रियंका, देव निवासी फिरोजाबाद और दूसरी बाइक पर सवार ताराचंद व वीरी सिंह निवासी सैंया, आगरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने बताया कि घायल सड़क पर तितर-बितर होकर गिरे पड़े थे। सड़क पर घायलों को तड़पता देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें