फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में बनाए जाएंगे पांच नए मार्ग

Fri, 14 Nov 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत ग्रामीण मार्गों के नव निर्माण, पुननिर्माण, मिसिंग लिंक के निर्माण कार्यों को शासन से मंजूरी मिली है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद प्रथम किश्त की धनराशि अवमुक्त करने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है। निर्माण कार्य में मोगांव विधानसभा क्षेत्र में बेवर संकिसा मार्ग से महापुर भोगी मार्ग एक करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इसके लिए 47.88 लाख रुपये अवमुक्त किया गया है। बरा सूरजपुर बेवर ब्रांच मार्ग से नगला अगवंतपुर होकर जोगपुर मार्ग एक करोड़ 15 लाख की लागत से बनेगा। इसके लिए 32.32 लाख रुपये मिल गया है। विरायमपुर सतघरा से विनोदपुर मार्ग 79.61 लाख की लागत से बनेगा। इसके लिए 22.42 लाख रुपये मिल गया है। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में रामनगर नगला जमुनिया से बीकापुर मार्ग एक करोड़ 26 लाख की लागत से बनेगा। इसके लिए 35.36 लाख रुपये मिल गया है। नगरिया बडेरी से रुद्रपुर मार्ग 79. 61 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इसके लिए 27. 67 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में मिल गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वरीयता के आधार पर जिले में काम कराए जा रहे हैं। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर सबको विश्वास में लेकर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें