फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार से बकरे चुराने वाले लोहामंडी गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।डौकी पुलिस ने पकड़े पशु चोर
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरथाना पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के पशु, दो कारें और बिक्री की नगदी बरामद हुई है। इन आरोपियों पर आगरा के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को ग्राम रामनगर से एक बकरा व चार बकरियां चोरी हुई थीं, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बाजिदपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो कारों में सवार पांच संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ बच्चा, समीर उर्फ बट्टा, काले, शकील उर्फ गूगा और मुन्ना के रूप में हुई है। ये सभी आलमगंज, थाना लोहामंडी आगरा के निवासी हैं। इनके पास से पुलिस ने 4240 रुपये नगद, एक बकरा और तीन बकरियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि बरामद नगदी उन्होंने सिकंदरा के जऊपुरा गांव से चोरी किए गए पशुओं को बेचकर हासिल की थी। वहीं, बरामद पशु उन्होंने 13 अप्रैल को डौकी के रामनगर से चुराए थे। आरोपियों ने बताया कि वे पशु चोरी करने के लिए कारों का इस्तेमाल करते थे ताकि किसी को शक न हो और वे तेजी से फरार हो सकें। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी शातिर अपराधी हैं और उन पर अलग-अलग थानों में दर्जनों प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा के साथ अरविंद पिलानिया, शुभम कुमार, अनुज नागर और अभिषेक तोमर मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें