फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी का नया तरीका: ओटीपी नहीं आया, फिर भी खाते से उड़ गए पांच लाख रुपये; नेट बैंकिंग भी करा दी थी बंद

Mon, 17 Aug 2026 09:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग बंद कराने के बावजूद खाते से कई बार में पांच लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर रकम निकलने का नोटिफिकेशन मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग बंद कराने के बावजूद बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकल गए। पीड़ित नवीन कुमार शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अंसल टाउन, शमसाबाद रोड निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि उसका इंडसइंड बैंक में खाता है। 12 अगस्त की रात करीब 9:35 बजे खाते से कई बार में पांच लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर नोटिफिकेशन आने के बाद उसे रकम निकाले जाने की जानकारी हुई।

इसके बाद उसने तत्काल बैंक से संपर्क कर नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग बंद करा दी। आरोप है कि सेवाएं बंद कराने के बावजूद रकम निकलती गई। उसने ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें