इन धाराओं में यह सजा
- धारा 281 बीएनएस : सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही या तेजी से वाहन चलाने से संबंधित है। इसके लिए छह महीने तक की कैद या 1000 तक का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
- 125ए व 125 बी बीएनएस: ऐसा कार्य, जिसमें दूसरों का जीवन या वैयक्तिक सुरक्षा संकटापन्न हो। कोई भी व्यक्ति जो जल्दबाजी या लापरवाही से ऐसा काम करता है। किसी और की जान या सुरक्षा खतरे में पड़ जाए। दंड: सामान्य: 3 महीने तक का कारावास, 2500 तक जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। चोट के आधार पर सजा भी बढ़ सकती है।
धारा 105 बीएनएस : गैर-इरादतन हत्या के लिए है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा कार्य करता है जिससे मृत्यु हो सकती है, लेकिन उसका इरादा हत्या का न हो तो उसे आजीवन कारावास या 10 साल तक की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है। यह गैर-जमानती और संज्ञेय अपराध है, जिसे सेशन कोर्ट सुनता है। इसमें उम्रकैद या कम से कम 5 साल की कैद और जुर्माना दोनों हो सकते हैं।
धारा 181 मोटर वाहन अधिनियम : बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने से संबंधित है, जिसके लिए संशोधित कानून के तहत 5 हजार तक का जुर्माना या तीन महीने तक की कैद या दोनों हो सकते हैं, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
(जैसा कि डॉ. अजीत सिंह, अधिवक्ता, सिविल कोर्ट ने बताया)