फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कम पहुंच रही गैस, विभाग ने जांच में पाई खामी, पांच किलो घटतौली पर हॉकर का चालान

Sat, 28 Dec 2019 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
LPG cylinder
विज्ञापन
बाट-माप विभाग ने सिलिंडर में फिर गैस की घटतौली का खेल पकड़ा है। इस बार तो सिलिंडर में पांच किलो तक गैस कम मिली है। सिलिंडर जब्त करते हुए हॉकर का चालान किया है। गैस एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


बाट-माप विभाग की टीम ने गोकुलपुरा में जांच अभियान चलाया। यहां सिलिंडर लेकर जा रहे हॉकर ओमप्रकाश को पकड़ा। उसकी साइकिल पर लदे दो सिलिंडर का वजन किया तो उनमें से एक में पांच किलो गैस कम मिली। रसीद शिवा गैस एजेंसी की थी। टीम ने हॉकर का चालान काटा है। 

बीते दिनों ही तीन सिलिंडर में विभाग ने दो किलो तक गैस कम पकड़ी थी। बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक एसएन द्विवेदी ने बताया कि शिवा गैस एजेंसी के हॉकर ओमप्रकाश का चालान किया है और एजेंसी को नोटिस भेजा है। सहायक नियंत्रक बाट-माप विभाग सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि हॉकर पर घटतौली करने पर 20 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता को ढाई सौ रुपये का नुकसान
सिलिंडर की कीमत 705.50 रुपये है। प्रति किलो गैस की कीमत करीब 50 रुपये है। सिलिंडर में पांच किलो गैस कम है, अगर उपभोक्ता के घर यह सप्लाई हो जाता तो उसे 250 रुपये का नुकसान पहुंचता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें