फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अग्रसेन जयंती पर पांच दिवसीय महोत्सव, आमंत्रण यात्रा से होगा शुभारंभ; 11 अक्तूबर को निकलेगी शोभायात्रा

Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अग्रसेन जयंती महोत्सव के आमंत्रण पत्र विमोचन के दौरान मौजूद श्री अग्रवाल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
आगरा में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल संघ प्रताप नगर-जयपुर हाउस की ओर से पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को आमंत्रण यात्रा से होगा। बुधवार को बुर्जी वाले मंदिर में समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर अग्रबंधुओं को कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया गया। अध्यक्ष गौरव बंसल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 8 से 12 अक्तूबर तक विभिन्न आयोजन होंगे। 8 अक्तूबर को आमंत्रण यात्रा, 9 को प्रतियोगिताएं, 10 को मेहंदी और महिला संगीत, 11 को शोभायात्रा और 12 अक्तूबर को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और सांस्कृतिक समारोह होगा। मार्गदर्शक विजय बंसल और मुख्य संयोजक अमित जैन ने बताया कि शोभायात्रा में 18 राज कुमारों के स्वरूपों के साथ वैष्णो देवी, कैला देवी की छप्पन भोग और गिरिराज जी समेत कुल 14 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजेश जिंदल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री शशिकांत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सुनील मित्तल, अालोक जैन, निधि, सुनीता और रिचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें