फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जेल में बंदियों के दांतों की हुई जांच, कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा केंद्रीय कारागार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने केंद्रीय कारागार का निरीक्षण कर विधिक जागरूकता और दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कराया। शिविर में बंदियों के दांतों की जांच हुई, उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। सचिव ने जेल की पाकशाला और चिकित्सा वार्ड का निरीक्षण कर भोजन व चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी ली। विधिक जागरूकता कार्यक्रम में बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता, अधिवक्ता, जमानत और न्यायिक प्रक्रिया के प्रावधानों से अवगत कराया गया। बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदी प्राधिकरण के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान जेलर संतोष कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें