इन पर लूट, डकैती, जानलेवा हमला, चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं, चार की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था, कब्जा से लूट, चोरी के जेवर, नकदी व पांच चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि बिछवां थाना क्षेत्र में कुछ शातिर अपराधी किसी डकैती की योजना बना रहे हैं। नौशाद खां निवासी काशीराम कालोनी अलीगंज एटा पर 25 हजार का इनाम के साथ ही करीब 23 आपराधिक मामले, नाजिम निवासी मदरसे वाली गली शाहबुद्दीनगंज सिकंदाराराऊ हाथरस की गिरफ्तारी पर 20 हजार इनाम और 13 आपराधिक मामले, नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम व 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर अपराधियों को बुधवार की रात तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इन पर लूट, डकैती, जानलेवा हमला, चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं, चार की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था, कब्जा से लूट, चोरी के जेवर, नकदी व पांच चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि बिछवां थाना क्षेत्र में कुछ शातिर अपराधी किसी डकैती की योजना बना रहे हैं। सभी लोग पांच चार पहिया वाहनों से करीमगंज तिराहा के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बिछवां अमित सिंह, प्रभारी निरीक्षक कुरावली विनोद कुमार, थानाध्यक्ष बरनाहल विनोद कुमार टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पांच वाहनों में मौजूद सभी पांच शातिर अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पांच चार पहिया वाहनों को पुलिस ने जब्त कर थाना में खड़ा कराया। वहीं, कब्जा से लूट, चोरी के जेवर, नकदी आदि भी बरामद हुई।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए अंतर्राज्यीय अपराधियों पर जनपद के अलावा कासगंज, वाराणसी, एटा, कन्नौज, हाथरस, अलीगढ़ आदि में भी लूट, डकैती, चोरी, गोकशी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए अपराधी इरफान उर्फ सुहेल निवासी गांव नदरई कासगंज की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था, उस पर करीब 23 से अधिक मामले दर्ज हैं। नौशाद खां निवासी काशीराम कालोनी अलीगंज एटा पर 25 हजार का इनाम के साथ ही करीब 23 आपराधिक मामले, नाजिम निवासी मदरसे वाली गली शाहबुद्दीनगंज सिकंदाराराऊ हाथरस की गिरफ्तारी पर 20 हजार इनाम और 13 आपराधिक मामले, नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम व 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पांचवे अपराधी राजन उर्फ सूर्य प्रताप निवासी गांव धर्मपुरा थाना सिढ़पुरा कासगंज पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि इनके कब्जा से होंडा सिटी, जैथरा से चोरी एक ईको कार, एक इंडिगो, ईको और एक पिकअप बरामद हुई। इसके अलावा बेवर क्षेत्र से लूटी गई एक सोने की चेन, पांच तमंचा और 16460 रुपया की नकदी बरामद हुई।