फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फूड प्रोडक्ट का कचरा खाकर पांच गाय मरीं, दर्ज किया गया मुकदमा

Mon, 16 Oct 2023 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

फूड फैक्टरी का जहरीला कचरा खाने से पांच गाय मर गईं। जब इसकी जानकारी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली कस्बे के गांव नगला आशा में एक फूड फैक्टरी का जहरीला कचरा खाने के किसान की पांच गाय मर गईं। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 नगला आशा निवासी ओमवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पांच गायें फूड फैक्टरी के पास चर रही थीं। आरोप है कि वहीं फूड फैक्टरी से निकला कचरा फेंका गया था। जिन्हें खा लेने से गायों की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में पांचों मर गईं।

 सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता दीपक जाटव, रौनक ठाकुर अनिल शर्मा आदि पहुंच गए। ये लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि फैक्टरी से निकले केमिकल युक्त कचरे को खाने से गायों के मरने की आशंका है। पीड़ित ओमवीर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें