फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किराए के घर में पांच बेड का अस्पताल, झोलाछाप महिला का ऐसा कारनामा; छापा मारने गई टीम भी रह गई हैरान

Tue, 26 Nov 2024 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के पिनाहट में झोलाझाप महिला के यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा। किराए के घर में पांच बेड का अस्पताल चलता हुआ मिला। इतना ही नहीं यहां पर प्रसव-गर्भपात कराने के हालात मिले।

 
विज्ञापन
झोलाछाप महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को पिनाहट में झोलाछाप महिला का राजाखेड़ा रोड पर अवैध अस्पताल पकड़ा। यह घर में ही 5 बेड का अस्पताल चला रही थी। प्रसव और गर्भपात होते थे। बेड के अंदर दवाएं भरी थीं। ऑपरेशन टेबल भी लगा था। थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डाॅ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक झोलाछाप अपने घर में अस्पताल चलाकर प्रसव और गर्भपात कराती है। पुलिस के साथ टीम ने छापा मारा। घर पर लगे बोर्ड में आरएन क्लीनिक लिखा था। मौके पर संचालिका संगीता जादौन और उसका पति राजकुमार जादौन मिला। चिकित्सकीय डिग्री नहीं दिखा पाए।

दंपती शैक्षणिक योग्यता भी नहीं बता रहे थे। भूतल और पहली मंजिल पर कमरों में बेड पड़े थे। एक कमरे में प्रसव कक्ष बना था। इसमें डिलीवरी टेबल, ग्लब्स और अन्य सामान मिला। बायोमेडिकल वेस्ट भी पड़ा था। एक कमरे में बेड के अंदर दवाएं भरी थीं। इसमें खून बढ़ाने, दर्द निवारक, प्रसव-गर्भपात में उपयोग होने वाली अन्य दवाएं मिलीं। इन सभी को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


हर प्रकार के ऑपरेशन का दावा
झोलाछाप मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रही थी। लगे बोर्ड पर खुद को चिकित्सक बताते हुए डॉ. संगीता जादौन लिखा था। बोर्ड पर राजकुमार जादौन भी लिखा था। इस पर सभी प्रकार के रोगों का इलाज और हर प्रकार के ऑपरेशन किया जाना लिखा था।

प्रसव-गर्भपात की फीस 5 से 8 हजार
सीएमओ ने बताया कि आसपास पूछने पर पता चला कि यह प्रसव-गर्भपात के लिए 5 से 8 हजार रुपये लेती थी। छापे में एक रजिस्टर भी मिला, जिस पर 5-6 मरीजों का विवरण लिखा था। किसी के आगे 3 तो किसी के आगे 5000 रुपये जमा लिखा था। भवन किराए पर लिया था, जहां करीब दो साल से अधिक समय से यह कार्य संचालित हो रहा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें