फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बदमाश गिरफ्तार: दो दिन तक की रेकी, फिर क्लीनिक में घुसकर लूट; मथुरा के बदमाशों ने की थी वारदात

Sat, 24 Oct 2026 12:12 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग में डॉक्टर गौरव जैन के क्लीनिक में तमंचे के बल पर लूट के मामले में न्यू आगरा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से दो दिन पहले क्लीनिक की रेकी की थी।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग में फिजिशियन डाॅ. गाैरव जैन के क्लीनिक में घुसकर दुस्साहसिक तरीके से लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट गई चेन, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि घटना 20 अक्तूबर की रात 9:45 बजे हुई थी। शीतला धाम काॅलोनी, दयालबाग निवासी डाॅ. गाैरव जैन का आरोप है कि वह क्लीनिक पर अकेले बैठे थे। तभी तीन बदमाश आए। एक ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दो ने मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। इस मामले में मांट, मथुरा निवासी करन, ओमप्रकाश, वृंदावन (मथुरा) निवासी सार्थक शर्मा, रोहित और आदित्य प्रताप सिंह उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 1 तमंचा, 8 मोबाइल, 6220 रुपये, 2 कान की बाली, 1 चेन और 1 थार गाड़ी बरामद की।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 18 अक्तूबर को क्लीनिक की रेकी की थी। तब करन झूठा बहाना कर मिलने गया था। मगर भीड़ होने की वजह से वापस आ गया। दो दिन बाद वारदात करने आए। करन, आदित्य, मनीष अंदर घुस गए। ओम प्रकाश केबिन के बाहर से नजर बनाए रखा रहा। सार्थक और रोहित गाड़ी में बैठे थे। मनीष और करन तमंचा लेकर आए थे। लूट के बाद गाड़ी से भाग गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। उन्हें पकड़ लिया गया। करन पर मथुरा में पहले से तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें