भोगांव (मैनपुरी)। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा तहसील भोगांव के पांच अधिवक्ताओं को जारी किए गए सीओपी कार्ड अधिवक्ताओं को दिए गए। इस दौरान भोगांव तहसील से नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवकुमार दुबे को अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
शुक्रवार को आगरा की युवा अधिवक्ता राधा यादव तहसील पहुंची। उन्होंने अध्यक्ष पद पर विजयी हुए शिवकुमार दुबे से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें बुके भेंटकर अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। राधा यादव ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) कार्ड भी उपलब्ध कराए। इन कार्ड को अधिवक्ता धनवेश पाल, शाहरुख अब्बासी, प्रशांत शाक्य, नागेंद्र शाक्य और नवल दुबे को प्रदान किए। संवाद