फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मत्स्य संपदा योजनाएं जन-जन तक पहुंचाई जाएं

Wed, 20 Dec 2023 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिला स्तरीय बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मत्स्य विभाग में शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जन तक पहुंचा कर लोगों को लाभान्वित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने विगत वर्ष कराए गए कार्यों के सत्यापन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित किया।बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के 109 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए। जिला स्तरीय समिति नें 100 आवेदन स्वीकृत किए हैं। 24 लाभार्थियों को 74.30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बैठक में पाया गया कि 3 लाभार्थियों को छोड़कर सभी ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। जिलाधिकारी ने टाइमलाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मछुआ कल्याण कोष योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें