फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला अस्पताल में प्रतिदिन 5000 से अधिक पीसीएम टेबलेट की हो रही खपत

Wed, 20 Dec 2023 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में मंगलवार को जुकाम, खांसी और बुखार सहित खाज खुजली के 1250 मरीज पहुंचे। मरीजों की संख्या बढ़ने से पेरासीटामोल, एंटीबायटिक, एंटी एलर्जिक एवं एंटी फंगल दवाओं का भी वितरण बढ़ा है। प्रतिदिन औसतन 5000 से अधिक पेरासीटामॉल (पीसीएम) टेबलेट का वितरण हो रहा है।मंगलवार को पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की कतार लगी रही। बुखार के 163, सांस के 52 और डायरिया के 22 मरीज सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। 956 नए मरीजों ने ओपीडी में पर्चा बनवाया। जबकि 294 मरीज पुराना पर्चा लेकर दवाएं लेने पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, गैर संचारी रोग कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। वहीं वरिष्ठ परामर्शदाता और चेस्ट फिजीशियन को दिखाने के लिए उनके कक्ष के बाहर भीड़ रहीं। ठंड के कारण मरीजों की संख्या बढ़ने से दवाओं की खपत भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें