कासगंज। थाना ढोलना अंतर्गत गांव मददपुर निवासी ग्रामीण के बच्चों की दूसरे गांव के व्यक्ति ने पिटाई कर दी। पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने भाई के साथ मिलकर ग्रामीण और उसके बेटे की फिर से पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित लक्ष्मीनारायण तिवारी ने बताया कि 24 नवंबर को उसके भतीजे विकास तिवारी की शादी कासगंज स्थित एक मैरिज होम से हुई थी। इसी रात को करीब दो बजे उसके बच्चे एक कार से गांव लौट रहे थे। आरोप लगाया कि कार में बैठे गांव बहटा निवासी नंदू ने बच्चों के साथ गाली देते हुए मारपीट कर दी। जब वह घर पहुंचा तो बच्चों ने अपने साथ हुई मारपीट के बारे में बताया। जब वह सुबह अपने रिश्तेदारों को छोड़ने गांव बहटा तिराहा पर पहुंचे तो वहां नंदू मिल गया।
जब उसने नंदू से बच्चों को पीटने का विरोध जताया तो नंदू ने अपने भाई बॉबी के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। पुत्र अरुन तिवारी ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।