फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में स्वाइन फ्लू का पहला केस: 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित, परिजन आइसालेट; मरीज में दिखे ये लक्षण

Wed, 02 Sep 2026 05:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। कमला नगर की बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली हैं। परिजन को आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
आगरा में मिला स्वाइन फ्लू का पहला केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। दयालबाग की वृद्धा में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनको घर में ही आइसोलेट करते हुए उपचार शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजन को भी आइसोलेट किया है।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि कमला नगर निवासी वृद्धा को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा है। आराम नहीं मिलने पर एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को दिखाया। इनकी स्क्रीनिंग करने पर सांस फूल रही थी और तेज बुखार था। ऐसे में गंभीर लक्षण प्रतीत होने पर एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच कराई, जहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। 

 

इस पर इनके परिजन से भी बात कर एहतियात बरतने को कहा है। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है, इस साल स्वाइन फ्लू का ये पहला मामला है। रैपिड रिस्पांस टीम भी सक्रिय है। हालत में सुधार न होने पर इनको आइसोलेट वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। संदिग्ध मरीज मिलने पर कंट्रोल रूम के 9458569043 और 0562-260412 (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) पर जानकारी दे सकते हैं।

 

ये हैं लक्षण:
- तेज बुखार, खांसी-जुकाम, गले में खराश, ठंड लगना।
- शरीर, मांसपेशियों और सिर में तेज दर्द होना।
- कमजोरी और अत्यधिक थकान महसूस करना।
- सांस लेने में परेशानी होना, सीने में दर्द होना।

 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान:
- वायरल फीवर होने पर आराम करें, सार्वजनिक स्थानों जाने से बचें।
- खांसते-छींकते वक्त मुंह पर रुमाल रखें, हाथों को बार-बार साफ करें।
- मास्क लगाएं, दूषित हाथों से आंख, मुंह और नाक से न लगाएं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें