आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के खंदौली में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश ने कस्बा खंदौली की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। थोड़ी देर की बारिश में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न हो गया, जिससे हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।