फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का सपना होगा पूरा: प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी, खाते में पहुंचे एक लाख रुपये

Mon, 16 Mar 2026 11:26 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पक्के घर का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत पहली किस्त जारी कर दी गई। किस्त मिलते ही लाभार्थी महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। 
विज्ञापन
लाभार्थियों को दिए चेक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत सोमवार को जिले के 1473 परिवारों में पक्का घर होने का सपना साकार होने की ओर बढ़ गया। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाई और लाभार्थियों के खाते में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त पहुंच गई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे। किस्त मिलते ही लाभार्थी महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश की पहचान अब हर गरीब को पक्के मकान से है।

लखनऊ से मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि मकान के साथ शौचालय, बिजली और नल का कनेक्शन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भू-माफिया के कब्जे से मुक्त जमीन पर गरीबों, पत्रकारों और वकीलों के लिए आवास बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पूर्व 18 जनवरी को भी जिले के 3828 लाभार्थियों को किस्त जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें