फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट से पुलिस ने उठाया जिला पंचायत सदस्य पति, लगे हैं ये आरोप

Wed, 09 Jun 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

फिरोजाबाद के जिला पंचायत वार्ड संख्या 32 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुईं सुनीता यादव के पति राम ब्रेस यादव कुछ समय पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य राम ब्रेस यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन पुलिस ने फिरोजाबाद जिला पंचायत सदस्य के पति को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट से उठा लिया। परिवार के साथ दर्शन को आए नवनिर्वाचित सदस्य के पति को पुलिस कोतवाली ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर परिवार ने हंगामा भी किया। हिरासत में लिए राम ब्रेस यादव ने एक पूर्व मंत्री पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद के जिला पंचायत वार्ड संख्या 32 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुईं सुनीता यादव के पति राम ब्रेस यादव कुछ समय पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पत्नी को पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हो गई। पिछले तीन दिन से वे वृंदावन में परिवार सहित दर्शन के लिए आये हुए थे। वृंदावन पुलिस ने इंजी. राम ब्रेस यादव एवं एक अन्य को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के वीआरपी गेट के निकट जादौन पार्किंग में हिरासत में ले लिया।

परिजनों ने किया हंगामा
परिजनों ने इस पर हंगामा किया तो वृंदावन पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद पुलिस ने डकैती में नामजद होने की सूचना पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। आरोपी के अनुसार पूर्व मंत्री के इशारे पर पुलिस ने उन्हें जबरन हिरासत में लिया है। वे अपनी पुत्रवधू के पक्ष में जबरन वोट डलवाने के लिये झूठे मुकदमे में फंसा रहे हैं।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस में रुके थे
बताया कि वे परिवार सहित श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए आये थे। स्थानीय गेस्ट हाउस में तीन दिन से रुके हुए थे। जाने के दौरान  स्थानीय पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ फिरोजाबाद में मुकदमा पंजीकृत है। जिसकी जांच के लिये उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। देर शाम फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना पुलिस वृंदावन कोतवाली पहुंची। यहां हिरासत में लिए जिला पंचायत सदस्य के पति राम ब्रेस यादव को अपने साथ सिरसागंज ले गई। एएसपी फिरोजाबाद डॉ. अखिलेश नारायण ने बताया कि राम ब्रेस यादव के खिलाफ दो दिन पहले मुकदमा दर्ज हुआ है। उक्त मामले में इन्हें वृंदावन में हिरासत में लिया गया है।

आगरा के पारस अस्पताल का मामला: क्या है 22 मरीजों के दम घुटने का सच, यहां पढ़ें पूरी दास्तान

फिरोजाबाद: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर रात भर की दरिंदगी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें