फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म, इंसाफ दिलाने की बजाय पंचायत ने किया ये काम

Sun, 04 Mar 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद के टूंडला में चारा लेने गई बालिका के साथ गांव के ही युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दी। युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बालिका का शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नौ वर्षीय बालिका गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। शुक्रवार को गांव में होली खेली जा रही थी। इसके चलते मासूम अपने पिता के साथ खेतों पर चारा लेने चली गई। 

पिता खेत में पानी लगा रहे थे। मासूम चारा काटने में व्यस्त थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने मासूम का मुंह बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


किसी तरह मासूम ने शोर मचाया तो मदद के लिए उसका पिता दौड़ा। आरोप भागने लगा लेकिन पकड़कर गांव ले गए। जहां मारपीट के बाद उसे पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

गांव में हो रही पंचायत 

परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। आरोपी पुलिस हिरासत में है। टूंडला थाना प्रभारी अनिल भदौरिया का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। 

मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी पक्ष द्वारा पीड़ित परिवार पर कार्रवाई न किए जाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। 

घटना को दबाने के लिए गांव में पंचायत भी की जा रही है। पंचायत के चलते पीड़ित पक्ष अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दे सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें