फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः BJP नेताओं को पुलिस ने सुनाई खरी-खरी, एक्शन न लेते तो होते कासगंज जैसे हालात

Sat, 17 Feb 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में थाना उत्तर के एसओ लोकेश भाटी से विवेकानंद चौराहे पर गुरुवार रात हाथापाई के मामले में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं सहित 15-20 अन्य के खिलाफ मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा और बलवे धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश के दौरान भाजपा नेता लकी गर्ग का आवास सील कर दिया। दूसरा मुकदमा नई बस्ती याकूब खां वाली गली निवासी इमरान की तहरीर पर पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। 

वहीं एसओ से अभद्रता के बाद गुस्साई पुलिस ने जिस तरह से आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिशें दीं उसके बाद भाजपा के कई नेता सक्रिय हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल, भाजयुमो के जिला संयोजक देवेश भारद्वाज सहित कई नेता गुरुवार रात को थाना दक्षिण पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


अधिकारियों से बंद कमरे में वार्ता की। देर रात तक मामले को रफादफा करने का दवाब बनाया जाता रहा लेकिन पुलिस अधिकारी कतई राहत देने के मूड में नहीं थे। भाजपा नेताओं के साथ भी पुलिस अधिकारियों ने सख्त लहजे में ही अपनी बात कही। 
Trending Videos

कासगंज जैसे बन सकते थे हालात

भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी राजेश कुमार से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल ने कहा पहली बार आया हूं बात मान लीजिए। जो गलती बच्चों ने की है माफी मांगने तैयार हैं। नानक चंद्र अग्रवाल जिस समय अपनी बात कह रहे थे इस दौरान लोकेश भाटी भी उनके सामने बैठे थे। 

एसपी सिटी ने कहा कि हम सभी का पूरा सम्मान करते हैं लेकिन ऐसा लोगों का पक्ष न लें जिनके कारण शहर का माहौल खराब होने से बचा। जो हरकत की गई है उससे यहां भी कासगंज जैसे हालात बनते देर न लगती। 

एसपी सिटी काफी गुस्से में थे और बोले हम यहां रहें या न रहें लेकिन ऐसे लोगों का पक्ष न लें...। भाटी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा बाकी इन्हें देखना है...। 
विज्ञापन

आईजी ने किया निरीक्षण

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा रेंज के आईजी राजा श्रीवास्तव गुरुवार को देर रात करीब एक बजे फिरोजाबाद में आए। आईजी के आने से ही पूर्व डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डा.मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ विवेकानंद चौराहे पर पहुंच गए। 

आईजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर एक दो लोगों से बुलाकर बातचीत की। अफसरों को निर्देश दिए कि वह सख्त कार्रवाई करें। आईजी के जाने के बाद भी पुलिस फोर्स ने रात को तीन बजे करीब लकी गर्ग, धीरज पाराशर और उदय ठाकुर के घरों पर फिर दबिश दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें