फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पुलिस संरक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी, तस्कर ने खोले 'बड़े राज', एसओजी के चार सिपाही निलंबित

Mon, 31 May 2021 03:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना रसूलपुर के गालिब नगर निवासी जाबिर नाई को फरवरी माह में पौने दो करोड़ की हीरोइन सहित गिरफ्तार किया था। वह मादक पदार्थों को बड़ा तस्कर था।
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्कर जाकिर नाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थों के तस्करी करने वाले कुख्यात जाबिर नाई के बेटे जाकिर को थाना रसूलपुर पुलिस ने एक किलो चार सौ ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने कहा कि जाकिर मादक पदार्थों की तस्करी करने के साथ सट्टे का काम करता है। एसएसपी ने शराब एवं सट्टा माफियाओं को संरक्षण देने एवं प्रतिमाह अवैध वसूली करने के प्रथम दृष्टया आरोपी एसओजी के चार सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि प्रभारी कुलदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी आगरा को पत्र भेजा है। 

विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना रसूलपुर के गालिब नगर निवासी जाबिर नाई को फरवरी माह में पौने दो करोड़ की हीरोइन सहित गिरफ्तार किया था। वह मादक पदार्थों को बड़ा तस्कर था। वह शहर के युवाओं को बर्बाद करने का काम कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसने कुछ पुलिसकर्मियों के मिले होने की जानकारी दी थी। पिता की गिरफ्तारी के बाद उसका बेटा जाकिर ने तस्करी का काम संभाल लिया था।

थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी और सट्टे का कारोबार कर रहा था। थाना प्रभारी रसूलपुर एवं उप निरीक्षक विकल ढाका ने जाकिर को एक किलो चार सौ ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि तत्कालीन एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, सिपाही नदीम खां, राहुल यादव, रविंद्र कुमार और भगत सिंह द्वारा सट्टा व शराब माफियाओं के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों को संरक्षण देने तथा अवैध वसूली करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

प्रथम दृष्टया शिकायतों को सही पाते हुए सिपाही नदीम खां, राहुल यादव, भगत सिंह और रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ सीओ टूंडला को जांच सौंपी है। सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। इसके साथ ही तत्कालीन एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह का तबादला आगरा हो गया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी आगरा को पत्र लिखा गया है। जिससे जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें: आगरा: कुकर्म के बाद हुई थी नौ साल के बालक की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें