फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: घिरते ही बदमाशों ने पुलिस पर कर दी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में छूटे पसीने, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार 

Sun, 17 Apr 2022 06:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों से दो तमंचा और चोरी की बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। अचानक हुई चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बदमाशों से लोहा लेते हुए जवाब में फायर किए, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस के बीच घर गया था। 

विज्ञापन

ये है घटना 

स्थानीय पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में तीन मुकदमों में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गये बदमाशों से दो तमंचा, तीन कारतूस और चोरी की बरामद हुई है। ये बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे। एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक के नेतृत्व में भूड़ा भरथरा रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक पर बैठे दो युवकों को रोका तो वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन पर फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। 


ये चीजें हुईं बरामद 

पुलिस तलाशी में बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, तीन कारतूस, एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम गोविंद और शिव शेखर उर्फ भोला निवासी कंथरी बताया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर किस्म के हैं। इनके ऊपर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। 

पूर्व प्रधान को मारी थी गोली 

एसपी ग्रामीण व सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि 16 मार्च को मैनपुरी चौराहा पर एक खोखा दुकानदार और पूर्व प्रधान एवरन सिंह निवासी बूढ़ा भरथरा को गोली मार कर घायल कर दिया था। वहीं थाना पुलिस द्वारा एक बोलेरो पकड़ी गई, जिसमें अवैध शराब बनाने का सामान और मशीनें बरामद हुईं थीं, जिसमें भी दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें